हाशिया

बीच सफ़हे की लड़ाई

भारतीय गणतंत्र और युवा

Posted by Reyaz-ul-haque on 1/28/2010 07:17:00 PM

कोपेनहेगन में पर्यावरण पर चिंता, देश में मंहगाई पर चिंता , थ्री इडियट के मनोरंजन और ज्योति बसु के निधन से अचानक हम देश के 61वें गणतंत्र दिवस पर चले आये हैं। यदि नजर दौड़ायें, तो साफ हो जाता है कि खनिज संपदा से भरपूर इस देश में गणतंत्र के सभी मायने बेकार साबित हो रहे हैं। आजादी तो मिली , लेकिन यहां के लोग आज भी मूलभूत समस्याओं से दो-चार हो रहे हैं ,देश के गर्व, अपनी पहचान, उमंग, उत्साह के दिवस पर मात्र एक दिन का विभिन्न शासकीय स्तर पर कार्यक्रम, मीडिया में देशभक्ति पर हल्का-फुल्का शोरगुल। क्या करें आज के युवा पीढ़ी को इसके मायने और महत्व ठीक से नहीं पता। 15अगस्त को हम आजाद हुए और 26जनवरी को भारतीय संविधान में टांग दिए गए। कुछ लोगों के लिए यह स्वतंत्रता, स्वाधीनता और स्वशासन को आगे बढ़ाता एकदिवसीय शब्द सा हो गया है। बहरहाल असल मायने जो भी हो आज के हालात में उसके मायने और उपयोगिता बदलती जा रही है। असल में आज का युवा वर्ग ऐसे कार्यक्रम में आना नहीं चाहता । उसके लिए यह एक छुट्टी का दिन भर रह गया  है। गणतंत्र दिवस की भावना से कितने प्रतिशत लोग जुड़े हैं। पूर्व संध्या पर वह राष्ट्रपति का भाषण भी नहीं सुनता। परेड को प्राइवेट चैनल दिखाना नहीं चाहते और मस्ती में डूबा युवावर्ग राष्ट्रीय चैनल का बटन कम दबाता है। आजादी के बाद से 2010 तक के सफर में युवा वर्ग की संवेदना इस तरह से कुंद हुई है कि वो देश के लिए अपनी वह भावना नहीं रख पाता है जो हमारे देश में महान् राष्ट्रवादियों के दिल में बसती थी , अगर विश्लेषण किया जाये तो उसके कई कारण है राजनीतिक ,आर्थिक और सामाजिक। ज्ञान का जिस तरह से व्यावसायीकरण हुआ है, स्कूल-कॉलेजों में गणतंत्र दिवस की रौनक गायब होने लगी है। आज देश का युवा पढ़ने या नौकरी करने के लिए बाहर जाने के लिए आकुल -व्याकुल है। पढ़ने के लिए या नौकरी करने के लिए जब मौका मिले तब। ऐसी नयी युवा पीढ़ी के लिए गणतंत्र दिवस के नए मायने तलाशने होंगॆ। इतिहास के बारे में हमें यह पढ़ाया जाता है कि अंग्रेज भी ईस्ट इंडिया कंपनी के रूप में व्यवसाय करने के लिए भारत आये थे। अर्थात आर्थिक व्यवस्था के प्रसारक द्वारा ही राजनीति गुलामी का बीजारोपण हुआ था। मगर हम फिर भी सचेत नहीं कि दूसरी आर्थिक शक्तियां हमें गुलाम बनाने की ओर अग्रसर हो रही हैं। अब अधिकांश राजनीतिक शक्तियां व्यावसायिक घरानों के हाथों नियंत्रित होती हैं। लगता है कि मानो देश को कुछ चंद व्यावसायिक घराने चला रहे हों। कई फैसले तो इनके हितों को देखकर किए जाते हैं। आज दैनिक जीवन की मूलभूत भौतिक चीजों पर नियंत्रण व्यावसायिक घराने के हाथों में है। क्या इन नये महाराजाओं के लिए गणतंत्र दिवस का कोई महत्व है ? शायद नहीं । उनका बस एक ही उद्वेश्य है मुनाफा कमाना। इन्होंने समाज की हर महत्वपूर्ण चीजों पर अपना कब्जा कर लिया है और अब साझेदारी भी करने लगे हैं। ऐसे माहौल मे क्या गणतंत्र दिवस के नये मायनों की तालाश नहीं होनी चाहिए ? गणतंत्र दिवस में पुरानी बातों का राग अलापना एक डयूटी-सी लगती है जिसमें 50-.60 साल पहले की यादें शामिल हैं।  हमें अब राष्ट्र व गणतंत्र के नये पैमाने, नयी मंजिलें, नयी सोच, नयी चीजें समझनी और विकसित करनी होगी। हर नये युग में बहुत दिनों तक पुराने को बनाये रखना संभव नहीं। यहां अच्छे और बुरे की बेवजह की बहस में पड़ने से कोई फायदा नहीं है क्योंकि इतिहास सदैव अपने अंदर सब कुछ समेटते हुए आगे बढ़ता हुआ चला जाता है, रुकता नहीं। कुछ वर्षों पूर्व तक कर्ज को गलत घोषित करने वाले समाज में जब लोन सर्वाधिक प्रचलित हो तो लोगों को देश व स्वतंत्रता की नयी रेखाएं भी तय कर लेनी चाहिए।

Related Posts by Categories



Widget by Hoctro | Jack Book
  1. 0 टिप्पणियां: Responses to “ भारतीय गणतंत्र और युवा ”

सुनिए : हम देखेंगे/इकबाल बानो

बीच सफ़हे की लड़ाई

गरीब वह है, जो हमेशा से संघर्ष करता आ रहा है. जिन्हें आतंकवादी कहा जा रहा है. संघर्ष के अंत में ऐसी स्थिति बन गई कि किसी को हथियार उठाना पड़ा. लेकिन हमने पूरी स्थिति को नजरअंदाज करते हुए इस स्थिति को उलझा दिया और सीधे आतंकवाद का मुद्दा सामने खड़ा कर दिया. ये जो पूरी प्रक्रिया है, उन्हें हाशिये पर डाल देने की, उसे भूल गये और सीधा आतंकवाद, ‘वो बनाम हम ’ की प्रक्रिया को सामने खड़ा कर दिया गया. ये जो पूरी प्रक्रिया है, उसे हमें समझना होगा. इस देश में जो आंदोलन थे, जो अहिंसक आंदोलन थे, उनकी क्या हालत हमने बना कर रखी है ? हमने ऐसे आंदोलन को मजाक बना कर रख दिया है. इसीलिए तो लोगों ने हथियार उठाया है न?

अरुंधति राय से आलोक प्रकाश पुतुल की बातचीत.

फीड पाएं

रीडर में पढें या ई मेल से पाएं:
अपना ई मेल लिखें :

कॉरपोरेट जगत के हित में देश की आम जनता के संहार की योजना रोकें

हम महसूस करते हैं कि यह भारतीय लोकतंत्र के लिए एक विध्वंसक कदम होगा, यदि सरकार ने अपने लोगों को, बजाय उनके शिकायतों को निबटाने के उनका सैन्य रूप से दमन करने की कोशिश की. ऐसे किसी अभियान की अल्पकालिक सफलता तक पर संदेह है, लेकिन आम जनता की भयानक दुर्गति में कोई संदेह नहीं है, जैसा कि दुनिया में अनगिनत विद्रोह आंदोलनों के मामलों में देखा गया है. हमारा भारत सरकार से कहना है कि वह तत्काल सशस्त्र बलों को वापस बुलाये और ऐसे किसी भी सैन्य हमले की योजनाओं को रोके, जो गृहयुद्ध में बदल जा सकते हैं और जो भारतीय आबादी के निर्धनतम और सर्वाधिक कमजोर हिस्से को व्यापक तौर पर क्रूर विपदा में धकेल देगा तथा उनके संसाधनों की कॉरपोरेशनों द्वारा लूट का रास्ता साफ कर देगा. इसलिए सभी जनवादी लोगों से हम आह्वान करते हैं कि वे हमारे साथ जुड़ें और इस अपील में शामिल हों.
-अरुंधति रॉय, नोम चोम्स्की, आनंद पटवर्धन, मीरा नायर, सुमित सरकार, डीएन झा, सुभाष गाताडे, प्रशांत भूषण, गौतम नवलखा, हावर्ड जिन व अन्य

हाशिये में खोजें

Loading...