ऐसे हुई लादेन से मुलाकात : पढिये रविवार पर
Written by Reyaz-ul-haque on 5/05/2008 04:52:00 PMदुनिया भर में आतंक का पर्याय बन चुके ओसामा बिन लादेन की तलाश में क़ाबुल से लेकर जलालाबाद और तोरा-बोरा की पहाड़ियों से वजीरिस्तान तक पिछले कई सालों से अमरीकी फौजें अपने जूते चटकाती फिर रही हैं. पाकिस्तान के तेज़ तर्रार पत्रकार और जिओ टीवी के संपादक हामिद मीर 9/11 के बाद ओसामा बिन लादेन का साक्षात्कार लेने वाले दुनिया के अकेले पत्रकार हैं. हामिद मीर शुरुवाती अंकों से ही रविवार के लिए लिख रहे हैं. भारत-पाकिस्तान में पहली बार रविवार में लादेन से उनकी मुलाकात का यह ब्यौरा प्रकाशित हो रहा है।
इसके अलावा है रविवार के इस नए अंक में और भी बहुत कुछ। तओ बस नीचे की इमेज पर क्लिक करें.
रविवार मूल तौर पर दुनिया भर में फैले ऐसे लोगों का साझा मंच है, जिनकी आस्था पत्रकारिता में है. रविवार को बेहतर बनाने की कोशिश में हमें दुनिया के अलग-अलग देशों के लेखक मित्रों का सहयोग मिल रहा है.
पत्रकारिता जिस दौर से गुजर रही है, उस में हम रविवार के सहारे किसी क्रांति या बदलाव का दावा नहीं कर रहे हैं। यह हमारे ही द्वारा निर्मित समय में एक विनम्र हस्तक्षेप की कोशिश भर है, जिसमें आप भी जुड़ सकते हैं।

| Posted in »
0 टिप्पणियां: Responses to “ ऐसे हुई लादेन से मुलाकात : पढिये रविवार पर ”